How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

बिग बॉस का मालिक कौन? एक सीजन से कितनी होती है कमाई?

बिग बॉस सीजन 19

बिग बॉस सीजन 19

बिग बॉस सीजन 19 की शुरुआत हो गई है और यह शो लोगों को जमकर पसंद भी आने लगा है. करीब तीन महीने तक चलने वाले इस शो का हर सीजन दर्शकों को खूब ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और इमोशन से भरपूर मजा देता है. शो के आखिर में ग्रैंड फिनाले होता है और एक कंटेस्टेंट इसका विनर बनता है. बिग बॉस की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके एपिसोड्स सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड करते हैं. क्या आप जानते हैं कि आखिरकार इसका मालिक कौन है और वह एक सीजन से कितना कमाता है? चलिए जानें.

कौन है शो का मालिक?

लोगों को लगता है कि बिग बॉस सलमान खान का शो है, क्योंकि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सलमान ही इस शो का चेहरा बने हुए हैं. लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है. बिग बॉस के असली मालिक भारत से नहीं, बल्कि विदेश से हैं. यह शो नीदरलैंड्स के एक मीडिया ग्रुप एंडोमल शाइन Endemol Shine का है. एंडोमल शाइन ने अलग-अलग देशों में अपने फॉर्मेट पर शो बनाए हैं. उन्होंने इन शो को अलग-अलग भाषाओं और नामों से लॉन्च किया है.

एक सीजन से कितनी होती है कमाई?

एक सीजन से कमाई का ठीक-ठीक अंदाजा तो नहीं है, लेकिन इतना तय है कि शो से हर साल मालिक को करोड़ों रुपये का मुनाफा होता है. इस शो को भारी संख्या में दर्शक देखते हैं, जिसके लिए एड एजेंसियां विज्ञापन स्लॉट खरीदने के लिए भारी मात्रा में रुपये खर्चा करती हैं. यह शो के लिए कमाई का एक बड़ा हिस्सा होता है. इसके अलावा शो को प्रसारित करने के राइट्स अलग-अलग देशों में भी बेचे जाते हैं, उससे भी मुनाफा होता है. साथ ही साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित करने के लिए इसके राइट्स बेचे जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

31 Aug 2025  ·  Published: 06:16 IST

Operation Sindoor का असर, भारत बना Asia का ‘मेजर पावर’ - जानें कैसे

2025 Asia Power Index

2025 Asia Power Index

 भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है. ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने 2025 का एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है. इसमें भारत को ‘मेजर पावर’ यानी बड़ी शक्ति का दर्जा दिया गया है. यह उपलब्धि भारत के आक्रामक सैन्य अभियान और बढ़ती अर्थव्यवस्था का नतीजा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन गया है. भारत ने जापान और रूस जैसी महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है. भारत की इस सफलता के पीछे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है. इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, मई 2025 में भारतीय सेना ने एक बड़ा अभियान चलाया. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ नाम दिया गया. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया था. भारत ने मिसाइल हमलों से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी. भारतीय वायुसेना और मिसाइल फोर्स ने पाकिस्तान के प्रमुख एयर बेसों को निशाना बनाया था. 

हमला इतना भीषण था कि पाकिस्तानी डीजीएमओ को भारत से सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी थी. लोवी इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि इस ऑपरेशन ने भारत की रैंकिंग सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है. इससे भारत का कॉम्बैट एक्सपीरियंस और दुनिया में उसका दबदबा दोनों बढ़ा है.

मेजर पावर बनने का क्या है मतलब?

एशिया पावर इंडेक्स में मेजर पावर बनने के लिए 40 अंकों का स्कोर चाहिए होता है. 2025 में भारत ने इस जादुई आंकड़े को छू लिया है. भारत का स्कोर अब 40 हो गया है. अमेरिका का स्कोर 80.4 और चीन का स्कोर 73.5 है. भारत ने जापान पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. जापान का स्कोर भारत से कम है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत 40 के स्कोर को पार करता है तो वह मिलिट्री सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा. भारत ने पिछले एक साल में 0.9 अंकों की बढ़त हासिल की है.

 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

29 Nov 2025  ·  Published: 07:28 IST

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, पूजा विधि का ऐसे रखें ख्याल

महालक्ष्मी व्रत 2025

महालक्ष्मी व्रत 2025

Mahalaxmi Vrat 2025: धन, सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति के लिए हर साल महालक्ष्मी व्रत किए जाते हैं. इस साल महालक्ष्मी व्रत 31 अगस्त से शुरू होगा और इसका समापन 14 सितंबर 2025 को होगा.

महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक होता है. 16 तिथियों में माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करते हैं. मान्यता है इसके प्रताप से कंगाल भी धनवान हो जाता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

महालक्ष्मी व्रत 2025 मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को 30 अगस्त 2025 को रात 10.46 मिनट पर शुरू हो चुकी है. अगले दिन 1 सितंबर 2025 को सुबह 12.57 मिनट पर समाप्त होगी. चंद्रोदय समय - दोपहर 1.11, संपूर्ण महालक्ष्मी व्रत के दिन - 15 और 16 दिन व्रत नहीं कर पाएं तो करें ये उपाय. 

यह व्रत धन और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी की प्रसन्नता और आशीर्वाद के लिए किया जाता है. अगर किसी कारणवश 15 दिन के व्रत ना रख पाएं तो कुछ दिन भी इस व्रत के शुरुआत के 3 दिन या फिर आखिर के 3 व्रत भी रख सकता है.

महालक्ष्मी पूजा की विधि

यह व्रत आश्विन कृष्ण अष्टमी तक चलता है. व्रत पूरा हो जाने पर वस्त्र से एक मंडप बनावें। उसमें लक्ष्मीजी की प्रतिमा रखें. प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं. सोलह प्रकार से पूजा कराएं. रात्रि में तारागणों को पृथ्वी के प्रति अघ्र्य देवें और लक्ष्मी की प्रार्थना करें. व्रत रखने वाली स्त्रियाँ ब्राह्मणों को भोजन कराएं. उनसे हवन करायें और खीर की आहुति दें. चन्दन, ताल, पत्र, पुष्पमाला, अक्षत, दुर्वा, लाल सूत, सुपारी, नारियल तथा नाना प्रकार के पदार्थ नये सूप में सोलह-सोलह की संख्या में रखें, फिर नये दूसरे सूप को ढक कर निम्न मन्त्र को पढ़कर लक्ष्मीजी को समर्पित करें -
क्षीरोदार्णवसम्भूता लक्ष्मीश्चन्द्र सहोदरा. व्रतेनाप्नेन सन्तुष्टा भवर्तोद्वापुबल्लभा।।

इसके बाद चार ब्राह्मण और सोलह ब्राह्मणियों को भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा करें, फिर घर में बैठकर स्वयं भोजन करें. इस प्रकार जो व्रत करते हैं, वे इस लोक मं सुख भोगकर बहुत काल तक लक्ष्मी लोक में सुख भोगते हैं. ऐसी मान्यता है. 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

31 Aug 2025  ·  Published: 06:24 IST

जम्मू-कश्मीर: नौगाम थाना परिसर में ब्लास्ट -  7 की मौत, दर्जनों घायल, कैसे हुआ हादसा?

जम्मू कश्मीर के नौगाम में ब्लास्ट

जम्मू कश्मीर के नौगाम में ब्लास्ट

श्रीनगर के नम-नामू इलाके में स्थित Nowgam पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात अचानक भारी धमाके से हड़कंप मच गया. विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस और Forensic Science Laboratory (FSL) की टीम ने फरीदाबाद से जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट के नमूने जांच में जुटे थे. 

यह घटना एक अंतर-राज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के हिस्से के तौर पर सामने आई बड़ी गड़बड़ी की एक चिंताजनक कड़ी है, जिसमें डॉक्टरों और अन्य उच्च शिक्षित व्यक्तियों की कथित भूमिका है.

जम्मू-कश्मीर में नौगाम थाना परिसर में देर रात एक बड़ा धमाका हुआ. विस्फोट के दौरान पुलिस और FSL की टीम उस थाने में मौजूद थी, जो कब्जे में लिए गए अमोनियम नाइट्रेट का सैम्पल लेने का काम कर रही थी. घटनास्थल पर बड़ी आग लग गई, और आसपास की इमारतों और वाहनों को क्षति पहुंची है. बचाव दल, फ़ायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को तुरंत बुलाया गया था. एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कम-से-कम 27 अन्य घायल हुए हैं. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं. 

घायलों में बड़ी संख्या में घायल FSL टीम के सदस्य और पुलिस कर्मी बताए गए हैं. छोटे-छोटे लगातार धमाके (सक्सेसिव ब्लास्ट) की वजह से शुरुआती बचाव ऑपरेशन में देरी हुई थी. 

यह पुलिस स्टेशन पहले से ही “इंटर-स्टेट आतंकवादी मॉड्यूल” की जांच का केंद्र रहा है, खासकर उसी मॉड्यूल से जुड़ा जिसमें विस्फोटक फरीदाबाद (हरियाणा) से जब्त किए गए थे. जांच में सामने आया है कि एक “व्हाइट-कलर आतंकवाद” नेटवर्क में डॉक्टर और अन्य उच्च शिक्षित पेशेवर शामिल थे.

लगभग 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था, जो जांच के लिए Nowgam थाने लाया गया था। इस मॉड्यूल के संदिग्धों में कुछ डॉक्टर शामिल हैं, जिनमें Muzammil नामक डॉक्टर भी है, जिनकी फरीदाबाद में गिरफ्तारी हुई थी. 

जांच और प्रतिक्रिया

पुलिस और अन्य अधिकारी इस विस्फोट को एक दुर्घटना बता रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यह नमूनाकरण (sampling) के दौरान हुआ हादसा था. एक उच्च स्तरीय जांच की संभावना जताई गई है क्योंकि घटनाक्रम आतंकवाद की गंभीरता से जुड़ा है. आसपास की सड़कें बंद की गईं और सुरक्षा को बढ़ाया गया है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

15 Nov 2025  ·  Published: 07:09 IST